Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर के पास अज्ञात वाहन ने मारी वृद्धा को टक्कर, करीम सिटी कॉलेज की छात्राओं ने पहुंचाया एमजीएम

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर के पास अज्ञात वाहन ने मारी वृद्धा को टक्कर, करीम सिटी कॉलेज की छात्राओं ने पहुंचाया एमजीएम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर के पास गुरुवार को एक अज्ञात वाहन ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्धा घायल हुई है। वह सड़क पर पड़ी हुई थी। अज्ञात वाहन का चालक वृद्धा को टक्कर मारकर फरार हो गया था। तभी वहां से साकची के करीम सिटी कॉलेज की दो छात्राएं समीक्षा नायक और अफीफा गुजर रही थीं। इन दोनों छात्राओं ने मानगो थाने के एसआई संदीप को फोन किया। एसआई फौरन मौके पर पहुंचे। हालांकि यह सीतारामडेरा थाने का इलाका था। लेकिन फिर भी सूचना मिलने के बाद संदीप ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया और वृद्धा को घटनास्थल से उठाकर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ में वृद्धा ने बताया कि उसका नाम शकुंतला देवी है। वह तामुलिया की रहने वाली है। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन से सूचना दे दी है। इलाज कराने के बाद वृद्धा को उसके घर पहुंचा दिया गया है। अफीफा ने बताया कि वह करीम सिटी कॉलेज मैं चल रहा है रोटरेक्ट क्लब की प्रेसिडेंट है‌। जबकि, समीक्षा नायक रोटरेक्ट क्लब की इंटरनेशनल सर्विस डायरेक्टर हैं।
यह भी पढें- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को दी 1932 का खतियान लागू करने की चुनौती, बोले दम है तो लागू करें 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति व 27% आरक्षण

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply