Home > Crime > जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित मिनी ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर चार लोग घायल

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित मिनी ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर चार लोग घायल

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित मिनी ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां इनका इलाज चल रहा है। मिनी ट्रक के ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। उसे बागबेड़ा थाना ले जाया गया है। बताते हैं कि मिनी ट्रक टेल्को से गम्हरिया की तरफ जा रही थी। रेलवे ओवर ब्रिज से उतरने के बाद यह जुगसलाई की तरफ बढी। तभी अनियंत्रित हो गई।

गिरफ्तार ड्राइवर

कई मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और कई वाहनों को टक्कर लगी। ऑटो को भी टक्कर मारी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। बागबेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित मिनी ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ है। चालक को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply