Home > Crime > घर से भटक कर बर्मामाइंस पहुंची एक वृद्ध महिला, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस

घर से भटक कर बर्मामाइंस पहुंची एक वृद्ध महिला, परिजनों का पता लगाने में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : शहर की एक महिला अपने घर से भटक कर बर्मामाइंस पहुंच गई है। महिला की उम्र लगभग 75 वर्ष है। यह महिला अपने घर का सही पता नहीं बता पा रही है। वह अपना नाम श्याम जड़ी बता रही है। बेटे का नाम शंभू प्रसाद सिंह बता रही है। यह वृद्ध बर्मामाइंस के एस टाइप एस 6/16 स्थित रिंकी कुमारी के क्वार्टर में मौजूद है। रिंकू कुमारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस वृद्ध के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है। बर्मामाइंस थाना पुलिस का कहना है कि वृद्ध के परिजन का पता लगने के बाद उसे उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply