Home > Crime > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास हुए प्रदीप हत्याकांड के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास हुए प्रदीप हत्याकांड के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास 13 फरवरी को हुए प्रदीप सिंह हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल ठाकुर की इस हत्याकांड में संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इस मामले में गणेश सिंह के कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि यह आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने जा रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई थी। पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें दबोचा। बताते हैं कि घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर देगी। गौरतलब है कि आर्म्स एक्ट के मामले में फरार आरोपी अमरनाथ गिरोह के सदस्य प्रदीप सिंह को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास भुइयांडीह में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई प्रवीण सिंह के आवेदन पर पुलिस ने राहुल सिंह उर्फ मुन्ना, रोहित सिंह और अभिषेक सिंह पर हत्या का केस दर्ज किया था।
इसे भी पढ़ें-मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 में युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

1 Response

  1. Vlalentkes

    Нужен качественный ремонт стиральной машины в Москве? Наш сервисный центр предлагает оперативные и профессиональные услуги по ремонт и диагностика стиральных машин москва. Присоединяйтесь к нашей группе в Telegram и узнайте больше: https://t.me/s/remont_stiralnyh_mashin_moskve

Leave a Reply