Home > Crime > साकची में पकड़ा गया आदित्यपुर का रहने वाला फर्जी पत्रकार, फर्जी आईडी दिखाकर जमाता था धौंस

साकची में पकड़ा गया आदित्यपुर का रहने वाला फर्जी पत्रकार, फर्जी आईडी दिखाकर जमाता था धौंस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में शनिवार को आदित्यपुर का रहने वाला एक फर्जी पत्रकार पकड़ा गया है। पकड़े गए युवक का नाम रवि भूषण कुमार है। वह ड्राइविंग का काम भी करता है। एक महिला को लेकर कार से वह पुरी गया था। बताते हैं कि वहां उसने महिला के साथ बदतमीजी भी की। बाद में टूर एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जब उससे पूछताछ की तो उसने खुद के पत्रकार होने की बात कही और एक आईडी भी दिखाई। जब टूर एंड ट्रेवल्स के अध्यक्ष उसे लेकर साकची स्थित प्रेस क्लब के ऑफिस गए तो पता चला कि उसकी आईडी फर्जी है। बाद में लिखित माफीनामा लेकर युवक को छोड़ा गया।

इसे भी पढ़ें-उत्पाद विभाग ने पोटका के नीमटांड़ में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का किया खुलासा, ₹5 लाख का सामान जब्त

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी