Home > Jamshedpur > आजसू पार्टी ने जमशेदपुर में आम बागान से डीसी ऑफिस तक निकाला पैदल न्याय मार्च, प्रदेश सरकार के खिलाफ किया शंखनाद +वीडियो

आजसू पार्टी ने जमशेदपुर में आम बागान से डीसी ऑफिस तक निकाला पैदल न्याय मार्च, प्रदेश सरकार के खिलाफ किया शंखनाद +वीडियो


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आजसू पार्टी ने गुरुवार को जमशेदपुर में पैदल न्याय मार्च निकाला। यह न्याय मार्च आम बागान से शुरू हुआ और साकची के डीसी ऑफिस तक पहुंचा। पैदल मार्च में आजसू पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर लिए हुए थे। इसमें झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। यही नहीं कार्यकर्ता नारा भी लगा रहे थे। यह पैदल न्याय मार्च प्रदेश के पूर्व मंत्री आजसू नेता रामचंद्र सहिस के नेतृत्व में निकला। डीसी ऑफिस में एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

इस मौके पर रामचंद्र सहिस ने कहा कि वर्तमान सरकार ने वादा किया था कि जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो लोगों को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन, सरकार ने अभी तक वादा नहीं पूरा किया। वादा किया गया था कि पिछड़ा वर्ग को न्याय दिया जाएगा। पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण दिया जाएगा। लेकिन, अभी तक सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है। कहा कि यह न्याय मार्ग जनता को संदेश देने और आगाह करने के लिए निकाला गया है।
इसे भी पढ़ें- एमजीएम के पिपला गांव में पुआल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO