Home > Jamshedpur > कदमा में तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट, सूचना देने के लिए जारी किए फोन नंबर

कदमा में तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट, सूचना देने के लिए जारी किए फोन नंबर

जमशेदपुर : कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में एक तेन्दुआ देखा गया है। इसके बाद वन विभाग के द्वारा बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बचाव अभियान के लिए आवश्यक संयत्रों की व्यवस्था की जा चुकी है। ऐसी परिस्थिति में वन विभाग ने शहर के लोगों को अलर्ट किया है। तेन्दुआ से जान-माल की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

(1) बच्चों को घर के बाहर अकेले न छोडें।
(2) रात्रि के समय किसी भी प्रयोजन के लिए घर से बाहर कम से कम चार-पाँच वयस्क व्यक्तियों के समूह में निकलें।
(3) मवेशियों को चारागाह में ले जाने समय कम से कम चार-पाँच वयस्क व्यक्तियों के समूह में जायें।
(4) मवेशियों के गले में ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरण का प्रयोग करें।
5) अपने पालतू जानवरों को घर से बाहर अकेले न छोड़ें।

6) झाड़ीनुमा क्षेत्रों में शाम या सुबह के समय शौच के लिए बाहर नहीं निकले।
7) अपने घरों के आस-पास रसोई का कचरा जमा न करें, क्योकि यह आवारा कुत्तों को उस स्थान पर आमंत्रित करता है, जो बदले में तेंदुए की आवाजाही की संभावना बनाता है।
8) घरों के पास की झाड़ी को साफ रखें एवं घर के बाहर एवं गलियों में प्रकाश की व्यवस्था रखें।
9) नशे की हालत में अकेले घर से बाहर नहीं निकलें।
10) किसी भी प्रकार के भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें एवं वन विभाग से अविलंब सम्पर्क करें।

किसी भी व्यक्ति को यदि तेन्दुए के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो, तो अविलम्ब निम्न मोबाईल नंम्बर पर संपर्क कर जानकारी साझा करें

1. 8987790334, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर वन प्रमंडल

2. 9771283269, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, मानगो वन प्रक्षेत्र

3. 18003456486 (हेल्पलाईन नम्बर) जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply