Home > Finance > Jamshesdpur: कोलकाता में कारोबारी विक्की भालोटिया समेत तीन को हिरासत में लेने के बाद जमशेदपुर में आयकर विभाग ने की है छापेमारी

Jamshesdpur: कोलकाता में कारोबारी विक्की भालोटिया समेत तीन को हिरासत में लेने के बाद जमशेदपुर में आयकर विभाग ने की है छापेमारी

जमशेदपुर : आयकर विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कारोबारी विक्की भालोटिया रंजन मित्तल और नीलेश राजगढ़िया को कोलकाता में पकड़ा है। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ से निकले तथ्यों के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने जुगसलाई में नया बाजार फिरंगी चौक के करीब स्थित विक्की भालोटिया के घर और दफ्तर पर छापामारी की। इसके अलावा एनएच 33 स्थित भिलाई पहाड़ी क्षेत्र में भी एक ठिकाने पर छापामारी हुई है। यही नहीं रांची और कोलकाता में भी विक्की भालोटिया के ठिकानों पर छापामारी की गई है‌। विक्की भालोटिया के खिलाफ लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का भी मामला है। इससे पहले वह जीएसटी चोरी के मामले में जेल गए थे। बाद में जीएसटी विभाग की टीम ने भी उनके घर पर छापामारी की थी। गुरुवार को आज हुई छापामारी में विक्की भालोटिया के पार्टनर सुशील खोवा वाला और एक अन्य सुशांत कुमार के कुल सात ठिकानों पर छापामारी की गई है। यह छापामारी ओडिशा की आयकर विभाग की टीम ने की है। छापामारी में रांची स्थित आयकर विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो विक्की भालोटिया और उनके साथियों का कारोबार झारखंड के अलावा बंगाल और ओडिशा में भी फैला हुआ है। इन पर आय से अधिक संपत्ति हासिल करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दूसरे देशों में भी पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। आयकर विभाग के अधिकारी पूरे मामले को खंगालने में जुटे हुए हैं।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply