Home > Crime > बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में अलकतरा फैक्ट्री के पास कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल, एक एमजीएम अस्पताल में भर्ती

बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में अलकतरा फैक्ट्री के पास कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल, एक एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव में अलकतरा फैक्ट्री के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। रविवार को हुए इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों के नाम अमर लाल सोनी और जीतू नायक हैं। अमर लाल सोनी न्यू उलीडीह टैंक रोड का रहने वाला है। उसके चेहरे पर अधिक चोट लगी है। जबकि जीतू नायक को मामूली चोट आई है। अमर लाल सोनी को स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर एमजीएम अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में उनका इलाज हुआ। उनके चेहरे पर काफी गंभीर चोट है। जबकि जीतू लाल ने एक नर्सिंग होम में अपनी मरहम पट्टी कराई। सोमवार को अमर लाल सोनी ने बताया कि इस सड़क हादसे में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सोमवार को पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply