Home > Crime > उत्पाद विभाग ने बिरसानगर में ध्वस्त की अवैध शराब की भट्टी, बागबेड़ा में छापामारी कर पकड़ी अवैध शराब

उत्पाद विभाग ने बिरसानगर में ध्वस्त की अवैध शराब की भट्टी, बागबेड़ा में छापामारी कर पकड़ी अवैध शराब

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने बिरसानगर में सोमवार को छापामारी कर अवैध शराब की भट्टी ध्वस्त कर दी है। यही नहीं बागबेड़ा में छापामारी कर अवैध शराब बरामद की गई है। बिरसानगर के हुरलुंग जंगल इलाके में हुरलुंग नाला के किनारे शराब बनाई जा रही थी। उत्पाद विभाग को जानकारी मिली तो छापामारी कर भट्टी ध्वस्त कर दी गई। इसी तरह लुपुंगडीह में स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक अवैध शराब बनाने की भट्टी ध्वस्त की गई। बागबेड़ा में सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध तरीके से बीयर और विदेशी शराब बेच रहे हैं। इस पर छापामारी कर 6 लीटर बीयर और लगभग 5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। छापामारी के दौरान शराब विक्रेता फरार हो गया। उत्पाद विभाग ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फरार शराब विक्रेता की तलाश की जा रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply