Home > Finance > जमशेदपुर के सेल्स टैक्स ऑफिस के क्लर्क सुबोध सिंह को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुर के सेल्स टैक्स ऑफिस के क्लर्क सुबोध सिंह को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर सेल्स टैक्स ऑफिस के क्लर्क सुबोध सिंह को एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। क्लर्क सुबोध सिंह रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ है। सेल्स टैक्स ऑफिस के क्लर्क सुबोध सिंह ने जीएसटी सर्टिफिकेट देने के नाम पर ₹30000 की रिश्वत मांगी थी। जिन से रिश्वत मांगी गई थी उन्होंने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी की टीम ने मंगलवार को क्लर्क सुबोध को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और सोनारी स्थित कार्यालय ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। एसीबी की एक टीम क्लर्क सुबोध के सिदगोड़ा स्थित 10 नंबर बस्ती आवास और उसके अन्य ठिकानों पर छापामारी कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। एसीबी के सूत्रों का कहना है कि घर से भी कुछ रुपए बरामद हुए हैं। एसीबी के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- कदमा बाजार में लगी भीषण आग, 21 दुकानें आईं चपेट में+ वीडियो

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश