Home > Jamshedpur > Jamshedpur: पांच मार्च को टाटानगर से अयोध्या के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन, 23 फरवरी को साकची में भाजपा के ज़िला कार्यालय में होगा रामभक्तों का रजिस्ट्रेशन

Jamshedpur: पांच मार्च को टाटानगर से अयोध्या के लिए रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन, 23 फरवरी को साकची में भाजपा के ज़िला कार्यालय में होगा रामभक्तों का रजिस्ट्रेशन

रामलला का दर्शन कर अयोध्या से आस्था ट्रेन से टाटानगर के लिए निकले नगर बीजेपी अध्यक्ष सुधांशु ओझा व सुबोध झा समेत 1932 राम भक्त

जमशेदपुर : 5 मार्च को टाटानगर रेलवे स्टेशन से एक और आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसमें जमशेदपुर के राम भक्तों की दूसरी टोली अयोध्या के लिए रवाना होगी। 23 फरवरी को भाजपा के जिला कार्यालय राम भक्त अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। जिनका रजिस्ट्रेशन होगा वही 5 मार्च को आस्था ट्रेन के जरिए अयोध्या रवाना हो सकेंगे। दूसरी तरफ, जमशेदपुर से अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे 1932 राम भक्त दर्शन करने के बाद बुधवार को आस्था ट्रेन से वापस टाटानगर के लिए लौट रहे हैं। इस ट्रेन में भाजपा के नगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध झा भी हैं। सुबोध झा ने बताया कि बुधवार को रात 11:00 तक सभी राम भक्त टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे।

सुबोध झा ने बताया कि जमशेदपुर से आए सभी राम भक्तों ने अयोध्या धाम का दर्शन किया। रामलला का दर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। जमशेदपुर से 20 बोगियों में राम भक्त अयोध्या पहुंचे थे। 

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply