Home > Jamshedpur > Gurabanda: मुड़ाकाटी में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, सखी मंडल को स्वीकृत किया गया 18 लाख रुपए का लोन

Gurabanda: मुड़ाकाटी में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, सखी मंडल को स्वीकृत किया गया 18 लाख रुपए का लोन

जमशेदपुर : गुड़ाबांदा प्रखंड के मुड़ाकाटी में पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम संपन्न हुआ। शनिवार को हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री चंपई सोरेन थे। इसके अलावा विधायक समीर मोहंती और जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत 6 महिला सखीमंडल को 18 लाख रुपए का लोन स्वीकृत किया गया। आशीर्वाद अभियान के तहत तीन लाभुकों पार्वती मुंडा, सुख मुंडा और बंगी सोरेन को प्रति लाभुक 10 हजार रुपए का चेक दिया गया। एसएचजी दीदी को आईडी कार्ड बांटा गया। चार छात्रों को साइकिल खरीदने के लिए प्रति छात्र साढ़े चार हजार रुपए दिए गए। इसके अलावा, लाभुकों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply