Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला घायल, एमजीएम में कराया गया भर्ती

उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला घायल, एमजीएम में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र का डिमना चौक पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई है। बताते हैं कि ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। महिला का नाम मंजू गोराई है। वह गोकुल नगर की रहने वाली है। महिला किसी काम से डिमना चौक गई थी। वहीं पैदल सड़क पार कर रही थी। तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी विजय मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और मंजू गोराई को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पीसीआर वैन भी पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक भी गिरफ्त में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बारे में बता रहे समाजसेवी
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply