Home > Crime > Jamshedpur: गम्हरिया में एक टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, साकची के एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

Jamshedpur: गम्हरिया में एक टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, साकची के एमजीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

जमशेदपुर : गम्हरिया में घोड़ा बाबा मंदिर के पास शुक्रवार को एक टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गम्हरिया के रोहतास कॉलोनी के रहने वाले राम सिमरन यादव को लोगों ने इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया। यहां साकची के एमजीएम अस्पताल में राम सुमरन यादव को एंबुलेंस के जरिए लाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने राम सुमरन यादव को मृत घोषित कर दिया। बताते हैं की दुर्घटना को अंजाम देने के बाद टैंकर लेकर ड्राइवर फरार हो गया है। मृतक राम समरन के परिजन भी अस्पताल पहुंचे उन्होंने बताया कि राम सुमरन गम्हरिया की एक कंपनी में काम करता था। घोड़ा बाबा मंदिर के पास पीछे से एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply