Home > Crime > घाघीडीह में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में आया नया मोड़, मृतक की पत्नी ने जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप

घाघीडीह में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में आया नया मोड़, मृतक की पत्नी ने जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप

जमशेदपुर : घाघीडीह में विचाराधीन कैदी एमजीएम थाना क्षेत्र के डालापानी गांव निवासी विश्वनाथ सोरेन की संदिग्ध मौत हो गई थी। सोमवार को परिजन डीसी ऑफिस पहुंचे और डीसी को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच की मांग की है। उनकी पत्नी राय मुनि सोरेन का कहना है कि जेल प्रशासन की तरफ से उन्हें पति की बीमारी या किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई थी। एमजीएम थाने के चौकीदार विजय महतो ने घर आकर 30 सितंबर को सूचना दी कि उनके पति का शव डिमना स्थित पोस्टमार्टम हाउस में है। इस पर वह लोग पहुंचे तो देखा कि विश्वनाथ सोरेन का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा हुआ है। राय मुनी सोरेन का आरोप है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में उनके देवर रामू सोरेन से पोस्टमार्टम करने के लिए जबरन हस्ताक्षर कराया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि वह जब अपने पति से मिलने जेल जाती थी तो उनके पति बताते थे कि उनसे रुपए की मांग की जा रही है और नहीं देने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज होती है।

डीसी ऑफिस पहुंचे जेल में मृत कैदी के परिजन

राय मुनि सोरेन ने आरोप लगाया कि उनके पति की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है और इसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने मामले की परसुडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज करने और जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह परसूडीह थाना प्राथमिकी दर्ज कराने 6 अक्टूबर को गई थीं। लेकिन थाना प्रभारी ने उनका आवेदन लेने से इनकार कर दिया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply