Home > Crime > मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 6 के पास एक जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, 50 लाख रुपए का सामान जलकर खाक

मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 6 के पास एक जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, 50 लाख रुपए का सामान जलकर खाक

जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 6 के पास एक जनरल स्टोर में शुक्रवार को सुबह तड़के आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। यह दुकान मोहम्मद शकील की है। उन्होंने बताया कि वह एजेंसी का काम करते थे। उनका लगभग 50 लाख रुपए का सामान दुकान में रखा था। सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में पहले भी दो बार चोरी की घटना हो चुकी है।

You may also like
मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित हुई यात्री बस, दो बाइकें रौंदी, बड़ा हादसा टला
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
जमशेदपुर गैंगरेप का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद+VDO
मानगो के पारडीह में छत काटकर दुकान में 95 हजार की चोरी, 85 हजार नकद और 10 हजार का सामान लेकर फरार हुए चोर+VDO

Leave a Reply