Home > Crime > DhalbhomGarh: धालभूमगढ़ के रघुनाथडीह में हुई बड़ी घटना, दो महिलाओं को तलवार से वार कर उतारा मौत के घाट, एक व्यक्ति व बच्चा घायल

DhalbhomGarh: धालभूमगढ़ के रघुनाथडीह में हुई बड़ी घटना, दो महिलाओं को तलवार से वार कर उतारा मौत के घाट, एक व्यक्ति व बच्चा घायल

धालभूमगढ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में रघुनाथडीह में मंगलवार की रात एक बड़ी घटना हुई है। बताते हैं कि हमलावरों ने यहां तलवार से हमला कर दो महिलाओं कुलू मुंडा और दीपाली मुंडा को मौत के घाट उतार दिया। इनमें से एक कुलू मुंडा के पति पर भी हमला किया गया है। उसके सर में गंभीर चोट आई है। सर में तलवार लगी है और महिला का बच्चा भी तलवार के वार से घायल हुआ है। इन दोनों को इलाज के लिए घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमलावर कौन है। इसका पता लगाया जा रहा है। बताते हैं की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। घटना के पीछे लेदा मुंडा का नाम सामने आ रहा है। पुलिस ने लेदा मुंडा के बेटे को पूछताछ के लिए उठाया है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply