Home > Jamshedpur > Jamshedpur : नेशनल हाईवे 33 पर देवघर में क्लासिक मोटर्स के गोदाम में लगी भीषण आग

Jamshedpur : नेशनल हाईवे 33 पर देवघर में क्लासिक मोटर्स के गोदाम में लगी भीषण आग

जमशेदपुर : नेशनल हाईवे 33 पर देवघर में मंगलवार को क्लासिक मोटर्स के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की इस घटना में क्लासिक मोटर्स का सारा सामान जलकर खाक हो गया। लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। क्लासिक मोटर्स के मालिक गोलमुरी के रहने वाले फैज सिद्दीकी हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने घर में सो रहे थे।

तभी सूचना मिली कि उनके गोदाम में आग लग गई है। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और अग्निशमन विभाग की दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। फैज सिद्दीकी ने बताया कि आग पहले गोदाम के पीछे झाड़ियों में लगी। फिर धीरे-धीरे गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम में मोटर पार्ट्स थे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply