Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के आर्मरी ग्राउंड के पास पुलिस का धौंस दिखाकर वसूली कर रहा था होमगार्ड, हुआ हंगामा

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के आर्मरी ग्राउंड के पास पुलिस का धौंस दिखाकर वसूली कर रहा था होमगार्ड, हुआ हंगामा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के आर्मरी ग्राउंड के पास पुलिस का धौंस दिखाकर एक होमगार्ड वसूली कर रहा था। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने बवाल काटा। मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंच गई है। बताते हैं कि घटना बुधवार की सुबह की है। जो होमगार्ड वसूली करने में जुटा था वह पहले सदर अस्पताल और अन्य कई जगह तैनात रह चुका है। इन दिनों उसकी तैनाती कहीं नहीं है। बताते हैं कि उसने एक युवक से लिफ्ट मांगी। फिर पुलिस का धौंस दिखाकर बाइक सवार से कागजात मांगा और उससे वसूली करने की कोशिश की। बुधवार की सुबह एक अन्य व्यक्ति से वह रुपए रखने का प्रयास कर रहा था। लेकिन, लोगों ने पकड़ लिया। होमगार्ड जवान की पिटाई भी कर दी। बताते हैं कि जवान नशे में था। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया है। वीडियो आला अफसरों तक पहुंचा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच की जाएगी।

You may also like
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर टाउन आफिस के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने मालवाहक टेंपो में मारी टक्कर, एक घायल+ वीडियो
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा में हुए विशाल हत्याकांड के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्तौल और एक गोली बरामद

Leave a Reply