Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा में हुए विशाल हत्याकांड के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्तौल और एक गोली बरामद

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा में हुए विशाल हत्याकांड के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्तौल और एक गोली बरामद

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्ठा के रहने वाले विशाल प्रसाद की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को पुलिस ने घटना के मुख्य हत्याआरोपी अभिषेक लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और एक कारतूस भी बरामद किया है। एसएसपी ऑफिस में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मोबाइल चोरी के शक में अभिषेक लाल ने विशाल प्रसाद की गोली मारकर हत्या की थी। उन्होंने बताया कि अभिषेक लाल एनडीपीएस मामले में पहले भी जेल जा चुका है। इस हत्याकांड में अभिषेक लाल के साथ उसका एक साथी शाहरुख खान भी था। वह भी रानी कुदर का रहने वाला है। पुलिस शाहरुख खान की तलाश कर रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply