Home > Health > कदमा समेत जमशेदपुर में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, कोरोना के एक्टिव केस की संख्या पहुंची दो

कदमा समेत जमशेदपुर में मिले कोरोना के 2 नए मरीज, कोरोना के एक्टिव केस की संख्या पहुंची दो


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को कोरोना के 2 नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज कदमा का रहने वाला है। जबकि, दूसरा मरीज बिष्टुपुर का रहने वाला है। डीसी विजया जाधव ने विज्ञप्ति जारी कर बुधवार को 2 मरीज मिलने की पुष्टि कर दी है। कोरोना के मरीजों की मिलने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। डीसी ने सभी से कहा है कि वह भीड़ से दूर रहें और मास्क पहनना शुरू कर दें।

Leave a Reply