Home > Crime > गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बागान की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म, परिजनों ने छिपा लिया मामला, टीएमएच में बच्चा पैदा हुआ तब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बागान की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म, परिजनों ने छिपा लिया मामला, टीएमएच में बच्चा पैदा हुआ तब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बागान की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म कई महीने पहले हुआ। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर उसकी मां ने उसे शुक्रवार को टीएमएच में भर्ती कराया। जहां किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। टीएमएच में बच्चा पैदा होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस किशोरी के रामदेव बागान स्थित घर गई। वहां उसकी मां से पूछताछ की। लेकिन उसकी मां कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। उसका कहना है कि उसे नहीं पता कि किसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस रविवार को मामले की जांच में जुट गई है। रविवार को किशोरी की मां का बयान लिया गया है। पुलिस के लिए यह एक बड़ा मामला है कि परिजन जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद उसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजना है। पुलिस ने धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें- न्यू कपाली बस्ती में कुत्ते के भौंकने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दो सगे भाइयों को लाठी-डंडे व ईंट से मार कर किया लहूलुहान, एमजीएम में भर्ती

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!