Home > Crime > न्यू कपाली बस्ती में कुत्ते के भौंकने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दो सगे भाइयों को लाठी-डंडे व ईंट से मार कर किया लहूलुहान, एमजीएम में भर्ती

न्यू कपाली बस्ती में कुत्ते के भौंकने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दो सगे भाइयों को लाठी-डंडे व ईंट से मार कर किया लहूलुहान, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र की न्यू कपाली बस्ती में कुत्ते के भौंकने के विवाद में मारपीट हो गई। यह घटना रविवार को हुई। इस मारपीट में दो भाई संतोष साहू और जुगल साहू घायल हुए हैं। बताते हैं कि संतोष साहू के घर का एक बच्चा बाहर जा रहा था। तीन फीट चौड़ी गली में एक कुत्ता बंधा था। कुत्ता भौंकने लगा। इस पर उसे बचाने के लिए संतोष साहू और जुगल साहू पहुंचे। इन लोगों ने बच्चे को कुत्ते से बचाकर बाहर निकाला। तभी, अवध साहू का बेटा अरविंद साहू वहां पहुंच गया और झगड़ा करने लगा कि उन लोगों ने कुत्ते को डंडा मार दिया। इसीलिए कुत्ता भौंक रहा है। जबकि संतोष साहू ने कहा कि उन्होंने कुत्ते को नहीं मारा है। इसी बात पर अरविंद साहू, उसके भाई योगेश साहू, मां सीता साहू और सीता साहू की मां ने संतोष साहू और जुगल साहू को लाठी-डंडे और ईंट से मारकर घायल कर दिया है। संतोष साहू और जुगल साहू के सर में चोट आई है। दोनों भाइयों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें- उलीडीह थाना क्षेत्र के कालिका नगर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा