Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट परिसर को साफ सुथरा करने के लिए बनेगी अधिवक्ताओं की एक कमेटी, चला सफाई अभियान

Jamshedpur: बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट परिसर को साफ सुथरा करने के लिए बनेगी अधिवक्ताओं की एक कमेटी, चला सफाई अभियान

जमशेदपुर : बाराद्वारी स्थित जमशेदपुर कोर्ट परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए अधिवक्ताओं की एक कमेटी बनाई जाएगी। यह फैसला लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को लिया है। लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ताओं ने जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष बलाई पंडा के नेतृत्व में कोर्ट परिसर में स्वच्छ भारत सुंदर भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। इस दौरान, कोर्ट परिसर को साफ सुथरा किया गया। मंदिरों को भी साफ सुथरा किया गया है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। लॉयर्स डिफेंस के अक्षय कुमार झा ने बताया की कोर्ट परिसर को साफ सुथरा रखने के लिए अधिवक्ताओं की जो कमेटी बनाई जाएगी, वह मंदिरों को भी स्वच्छ और सुंदर वातावरण देने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को आयोजित हुए इस कार्यक्रम में अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, राजीव रंजन, अमित कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, रमन जी ओझा, वेद प्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, निमिषा सिंह, पुष्पा कुमारी, विनीता सिंह, केशव सिंह, रोहित कुमार, विष्णु कांत झा, संजीव रंजन परिहार आदि मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply