Home > Jamshedpur > घर के ही बने गड्ढे में डूब कर बच्चे की मौत, सोमवार की दोपहर से ही लापता था बच्चा

घर के ही बने गड्ढे में डूब कर बच्चे की मौत, सोमवार की दोपहर से ही लापता था बच्चा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 3 गिट्टी मशीन इलाके के रहने वाले रथू हांसदा के 5 वर्षीय पुत्र विशाल हांसदा की घर के ही गड्ढे में डूबकर मौत हो गई है। विशाल हांसदा सोमवार को दोपहर बाद 1:00 बजे से लापता था। परिजनों उसे बाहर ढूंढ रहे थे। रिश्तेदारों के अलावा अपने दोस्तों के यहां भी और पड़ोस में विशाल हांसदा की तलाश की गई। नहीं मिलने पर बिरसानगर थाने को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस भी विशाल की तलाश में जुटी हुई थी। बाद में सोमवार की देर रात घर के लोग गड्ढे की तरफ गए तो देखा बच्चे का शव उतरा रहा था। पता चला कि बच्चा अपने घर के गड्ढे में ही डूब गया है। इसके बाद किसी तरह शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply