Home > Crime > सीतारामडेरा के डिंग डांग फैमिली रेस्टोरेंट में अवैध शराब बेचने के मामले में 12 लोगों पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार

सीतारामडेरा के डिंग डांग फैमिली रेस्टोरेंट में अवैध शराब बेचने के मामले में 12 लोगों पर केस दर्ज, चार गिरफ्तार


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीग में डिंग डांग फैमिली रेस्टोरेंट में उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी की थी। यहां अवैध शराब बरामद हुई थी। इस मामले में सीतारामडेरा थाने में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। उनमें हेमंत कुमार, मिनहाज अंसारी, अब्दुल गफ्फार अंसारी, नसीम अंसारी, सोनू जायसवाल, गोलू शर्मा, राकेश साहू, सिकंदर सिंह, पार्थो घोष, अंशुमन कुमार पांडे, संजय सिंह और राकेश कुमार पांडे शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से हेमंत कुमार, मिन्हाज अंसारी, नसीम अंसारी और अब्दुल गफ्फार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उत्पाद निरीक्षक ने 4 सितंबर की रात डिंग डांग फैमिली रेस्टोरेंट में छापामारी की थी।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply