Home > Lifestyle > Latehar News : लातेहार में महिला किसानों को फसल बीमा के प्रति किया जागरूक, टाटा एआईजी ने बांटे हेलमेट

Latehar News : लातेहार में महिला किसानों को फसल बीमा के प्रति किया जागरूक, टाटा एआईजी ने बांटे हेलमेट

Ranchi (Jharkhand) : टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर लातेहार के उदयपुरा खेल मैदान में ‘नारी शक्ति, समृद्धि की पहचान’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला किसानों की भागीदारी से फसल बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया ( Latehar News) गया।

कार्यक्रम के तहत बाइक रैली निकाली गई। साथ ही महिला किसानों के बीच दो दर्जन से अधिक हेलमेट वितरित किए गए, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। कृषि के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले किसानों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित (Latehar News) भी किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा कृषि, बैंकिंग और ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारी शामिल हुए। किसानों को फसल बीमा योजना की पात्रता, बीमा कवरेज और पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या बैंक के माध्यम से आलू, चना, राई, सरसों और गेहूं जैसी अधिसूचित फसलों का बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि फसल बीमा किसानों को सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, कीट और बीमारियों के कारण होने वाले नुकसान से उत्पन्न आर्थिक जोखिम कम करने में मदद करता है। योजना के प्रावधानों के अनुसार, बुवाई नहीं हो पाने और कटाई के बाद होने वाले कुछ प्रकार के नुकसान भी बीमा के दायरे में शामिल हैं।

टाटा एआईजी के स्टेट हेड राजेंद्र सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में फसल बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और किसानों को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को योजनाओं की जानकारी देकर कृषि क्षेत्र में उनकी भागीदारी और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना रहा।

इसे भी पढ़ें – UP Jail News : यूपी की जेलों में सुरक्षा हुई हाईटेक, 7 हजार से अधिक CCTV कैमरे और AI निगरानी से मजबूत हुई व्यवस्था

You may also like
Jamshedpur Road Accident: बोड़ाम में सड़क हादसे में चालक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Jamshedpur Traffic Police Helmet Distribution : जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस की अनूठी पहल, बिना हेलमेट चलने वालों को बांटे हेलमेट
Latehar Police Suspension : लातेहार में आदिवासी महिला से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
Road Safety Jharkhand News Jamshedpur Highway : हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन की चेतावनी, डिमना चौक से पारडीह तक चला अभियान

Leave a Reply