Home > Lifestyle > वियतनाम सड़क हादसे में मृत रांची के राजा कुमार वर्मा के परिजनों को मिली ₹5 लाख की सहायता

वियतनाम सड़क हादसे में मृत रांची के राजा कुमार वर्मा के परिजनों को मिली ₹5 लाख की सहायता

रांची, झारखंड: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची के कैलास नगर निवासी राजा कुमार वर्मा के परिवार को राज्य सरकार ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मुख्यमंत्री झारखंड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत यह राशि प्रदान (Vietnam Road Accident) की गई। श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने दिवंगत राजा कुमार वर्मा के परिजनों को सहायता राशि सौंपी।

राजा कुमार वर्मा वियतनाम में योग शिक्षक (Vietnam Road Accident) के रूप में कार्यरत थे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर रांची लाने के लिए सरकार से सहायता मांगी थी।

इसे भी पढ़ें :मुसाबनी कस्तूरबा विद्यालय में 12 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों का हंगामा; वार्डन पर लापरवाही का आरोप

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने विदेश मंत्रालय और हनोई स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय कर पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी कराई। पांच अक्टूबर को पार्थिव शरीर रांची पहुंचने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। Raja Kumar Verma Vietnam Road Accident Ranchi कोलकाता से रांची तक शव पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की थी। अब सरकार ने परिवार के आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।

You may also like
Jamshedpur Railway News : टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के AC कोच में मिली अवैध शराब, RPF ने अटेंडेंट को पकड़ा
Jamshedpur Tata Motors : टाटा मोटर्स अस्पताल के कर्मचारियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी
Jamshedpur Durga Puja : दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसएसपी ने किया पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
Latehar Police Suspension : लातेहार में आदिवासी महिला से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Leave a Reply