Home > Crime > मुसाबनी कस्तूरबा विद्यालय में 12 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों का हंगामा; वार्डन पर लापरवाही का आरोप

मुसाबनी कस्तूरबा विद्यालय में 12 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों का हंगामा; वार्डन पर लापरवाही का आरोप

मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम: सूरदा क्रॉसिंग स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कक्षा छह की 12 वर्षीय छात्रा कुमकुम गोप की मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजन शव को एंबुलेंस से विद्यालय परिसर लेकर पहुंचे और मुख्य गेट के सामने रखकर विरोध-प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें :SIR को लेकर जमशेदपुर में तेज हुआ डिजिटाइजेशन, DC राजीव रंजन ने विशेष कैंप का किया निरीक्षण

परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन और वार्डन संगीता पांडेय पर छात्रा की तबीयत खराब होने के बावजूद समय पर इलाज नहीं कराने और परिवार को देर से सूचना देने का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, कुमकुम इसी सत्र में कक्षा छह में दाखिला लेकर छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 30 सितंबर को उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार को सूचना दी गई। इसके बाद उसे मुसाबनी में प्राथमिक उपचार के बाद घाटशिला के स्वर्णरेखा नर्सिंग होम ले जाया गया, Musabani Kasturba School Student Death जहां से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने वार्डन के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने प्रदर्शनकारियों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उपायुक्त को दे दी गई है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वार्डन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट और इलाज करने वाले चिकित्सकों से भी जानकारी ली जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
वियतनाम सड़क हादसे में मृत रांची के राजा कुमार वर्मा के परिजनों को मिली ₹5 लाख की सहायता
SIR को लेकर जमशेदपुर में तेज हुआ डिजिटाइजेशन, DC राजीव रंजन ने विशेष कैंप का किया निरीक्षण
डांडिया आयोजनों में धार्मिक मर्यादा और सुरक्षा की मांग, बजरंग सेवा संस्थान ने DC को सौंपा ज्ञापन
राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में साकची में कांग्रेस का प्रदर्शन

Leave a Reply