Home > Crime > Jamshedpur Crime: मानगो में ब्राउन शुगर की 71 पुड़िया के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पहले से रहा है आपराधिक इतिहास

Jamshedpur Crime: मानगो में ब्राउन शुगर की 71 पुड़िया के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पहले से रहा है आपराधिक इतिहास

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार (Jamshedpur Crime) किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शमशाद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से ब्राउन शुगर की 71 पुड़िया बरामद की हैं। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन करीब 10.5 ग्राम बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर की रात जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना (Jamshedpur Crime) पर छापेमारी की गई थी। पुलिस टीम को देखकर एक युवक मौके से भागने लगा। पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर शमशाद खान के कुर्ते की जेब से ब्राउन शुगर की 71 पुड़िया बरामद हुईं। इसके अलावा उसके पास से 200 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने नशीले पदार्थ और नकदी को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक, शमशाद ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शमशाद खान का मानगो थाना में पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और नशे के कारोबार से जुड़े संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें – Mango Water Supply : मानगो में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 9 जलापूर्ति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी; जयपाल कॉलोनी के लिए NOC का रास्ता साफ

You may also like
Jamshedpur News: मानगो छोटे पुल पर बच्चे के साथ नदी किनारे पहुंची महिला, राहगीरों की सूझबूझ से दोनों सुरक्षित
Jamshedpur Road Safety: पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा बुलडोजर, 71 जगह कब्जा मुक्त; 7 स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे
Jamshedpur Jammu Shekh : वाह जामू वाह, शिक्षक सम्मान समारोह में सबसे पहले हुआ अभिनंदन; जानिए क्यों जमशेदपुर के माहौल पर छा गया कैंडी बेचने वाला
Mango Water Supply : मानगो में पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 9 जलापूर्ति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी; जयपाल कॉलोनी के लिए NOC का रास्ता साफ

Leave a Reply