Home > Business > जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के साथ स्वाद का उत्सव, टाटा स्टारबक्स ने पेश किया खास फेस्टिव मेन्यू

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के साथ स्वाद का उत्सव, टाटा स्टारबक्स ने पेश किया खास फेस्टिव मेन्यू

Jamshedpur (Jharkhand ) : दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच जमशेदपुर के लोगों के लिए टाटा स्टारबक्स ने खास फेस्टिव मेन्यू पेश (Jamshedpur DurgaPuja) किया है। ‘आमार पूजा, आमार स्टारबक्स’ थीम के तहत तैयार इस लिमिटेड-एडिशन मेन्यू में पूर्वी भारत के पारंपरिक स्वादों को आधुनिक अंदाज (Jamshedpur Durgapuja ) में परोसा गया है।

यह विशेष मेन्यू 26 सितंबर से 21 अक्टूबर तक जमशेदपुर समेत आठ शहरों के चुनिंदा स्टारबक्स स्टोर में उपलब्ध रहेगा। इसमें कोलकाता, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, भुवनेश्वर, पटना, रांची और गंगटोक भी शामिल हैं।

कोषा मंगशो रोल और गुड़ेर संदेश फ्लान खास आकर्षण

इस बार मेन्यू में दो नए व्यंजन विशेष आकर्षण हैं। कोषा मंगशो रोल में बंगाली अंदाज में तैयार कोषा मंगशो को परतदार पराठे में लपेटकर परोसा गया है। वहीं गुड़ेर संदेश फ्लान में पारंपरिक बंगाली संदेश के स्वाद को गुड़ की मिठास और बिस्किट बेस के साथ नया रूप दिया गया है।

इन व्यंजनों का भी मिलेगा स्वाद

फेस्टिव मेन्यू में ढाकाई चिकन रैप, भेटकी भाजा सैंडविच, चिंगड़ी टर्नओवर, शोरषे चिकन बर्गर, आलू पोस्तो बर्गर और कलाकंद पाई जैसे व्यंजन भी शामिल किए गए हैं। इन सभी व्यंजनों में पूर्वी भारत के पारंपरिक जायकों को आधुनिक फूड कॉन्सेप्ट के साथ पेश करने की कोशिश की गई है।

टाटा स्टारबक्स की हेड ऑफ प्रोडक्ट एंड मार्केटिंग मिताली माहेश्वरी के अनुसार, दुर्गा पूजा परंपरा, खान-पान और लोगों के आपसी मेल-मिलाप का त्योहार है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय पसंदीदा व्यंजनों को स्टारबक्स के सिग्नेचर अनुभव के साथ जोड़ा गया है।

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान खरीदारी, घूमने और पूजा पंडालों के साथ खाने-पीने के शौकीनों के लिए यह नया फेस्टिव मेन्यू एक अलग विकल्प के तौर पर उपलब्ध रहेगा।

इसे भी पढ़ें –गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर

You may also like
गोलमुरी में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी, वेंटिलेटर काटकर लाखों के आभूषण ले उड़े चोर
भारी बारिश के अलर्ट के बीच जमशेदपुर में 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद
जमशेदपुर जिला बार संघ की बैठक में अधिवक्ताओं और अन्य कामगारों की व्यवस्था पर हुआ मंथन, हाईकोर्ट में दायर हुई थी याचिका
मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार की मौत, FSL की टीम ने लिया जायजा+VDO

Leave a Reply