Home > Crime > सरायकेला कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED की एंट्री, नामजद ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकाने पर छापेमारी

सरायकेला कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED की एंट्री, नामजद ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकाने पर छापेमारी

Seraikela : सरायकेला-खरसावां में कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) तक (Seraikela ED Raid) पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने मामले में नामजद ठेकेदार संजय कुमार डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। टीम सुबह करीब सात बजे तीन वाहनों से पहुंची और जांच (Seraikela ED Raid) शुरू की।

कार्रवाई के दौरान आवासीय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक रही। ईडी अधिकारियों ने घर के अलग-अलग कमरों, दराज और लॉकर की तलाशी ली। ठेकेदारी से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों, संपत्ति और आयकर से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई।

जांच के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मौजूद डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले गए। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी ने किसी दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को आधिकारिक तौर पर जब्त किया है या नहीं। ईडी की ओर से फिलहाल छापेमारी के कारण और जांच के दायरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

38 करोड़ रुपये के लोन का है मामला

बताया जाता है कि संजय डालमिया पर सरायकेला-खरसावां कोऑपरेटिव बैंक से करीब 33 करोड़ रुपये का लोन लेने और उसे वापस नहीं करने का आरोप है। आरोप है कि बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से लोन की राशि निकाली गई और बाद में उसका भुगतान नहीं किया गया।

पूरे मामले में वर्ष 2011 से 2016 के बीच बैंक से करीब 38 करोड़ रुपये के लोन की राशि निकाले जाने और उसके वापस नहीं होने का आरोप है। इस संबंध में 22 अगस्त 2019 को सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एफआईआर में सरायकेला शाखा के तत्कालीन प्रबंधक सुनील कुमार सतपथी, सहायक मदन लाल प्रजापति, तत्कालीन मैनेजर वीरेंद्र कुमार, चाईबासा क्षेत्रीय कार्यालय के तत्कालीन एजीएम, तत्कालीन लेखाकार शंकर बंदोपाध्याय, तत्कालीन एमडी मनोजनाथ शाहदेव, तत्कालीन एजीएम मुख्यालय संदीप सेन, सीईओ बृजेश्वर नाथ और ठेकेदार संजय कुमार डालमिया को नामजद किया गया था।

CID के बाद अब ED की जांच

इस साल मई में झारखंड सीआईडी ने मामले की जांच शुरू की थी। सीआईडी ने 22 मई को बैंक के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर सुनील कुमार सतपथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद कैशियर मंसाराम महतो को भी गिरफ्तार किया गया था।

अब ईडी की छापेमारी से इस मामले की जांच का दायरा और बढ़ गया है। फिलहाल ईडी की टीम संजय डालमिया के आवास पर वित्तीय दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आए और क्या-क्या सामग्री जब्त की गई।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर स्कूल वैन हादसा, 17 बच्चे घायल

You may also like
Jamshedpur Nikhar Sablok Murder: निखार सबलोक हत्याकांड का फरार शूटर सागर सिंह धनबाद में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस

Leave a Reply