Home > Jamshedpur > Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO

Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने आम लोगों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए मंगलवार को ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू की। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में इसका शुभारंभ किया। इस दौरान डीडीसी नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा और अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी मौजूद रहे।

अब नागरिक WhatsApp नंबर 8580090001 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। QR कोड के जरिए भी सेवा तक पहुंच बनाई गई है। शिकायत दर्ज करते समय नागरिक अपनी पसंद की भाषा चुनने के साथ आवश्यक दस्तावेज भी भेज सकेंगे।

WhatsApp से प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता पोर्टल jansahayatajsr.in पर दर्ज किया जाएगा। इसके बाद शिकायत को संबंधित विभाग या सक्षम अधिकारी के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। पोर्टल के माध्यम से शिकायतों की निगरानी और फॉलोअप भी किया जाएगा।

शिकायतकर्ता को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए शिकायत की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी। इससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। उपायुक्त राजीव रंजन ने नागरिकों से ‘अबुआ मित्र’ सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Crime: सोना महंगा हुआ तो बढ़ी जेवरात पर बदमाशों की नजर, जमशेदपुर से बोकारो-नीमडीह तक चेन छिनतई ने बढ़ाई चिंता+ VDO

You may also like
Seraikela Accident : गम्हरिया में गणेश पूजा का मेला देखकर लौट रहे तीन किशोरों की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Seraikela News: चंपई ने जमशेदपुर का सुझाया नया नाम, कोल्हान की सियासत गर्म+VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस

Leave a Reply