कोलकाता से गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई, एसएसपी ने कहा- कई नए नाम और ठिकाने सामने आए
Dhanbad (Jharkhand) : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने सोमवार को शहर में पैदल मार्च (Jharkhand Gangstar Prince Khan) कराया। सुरक्षा के बीच पुलिसकर्मी उसे बैंक मोड़ और आसपास के इलाकों में लेकर पहुंचे। पुलिस की इस कार्रवाई के जरिए अपराध जगत से जुड़े लोगों को सख्त संदेश देने की कोशिश मानी (Jharkhand Gangstar Prince Khan) जा रही है।
धनबाद पहुंचने के बाद बंटी खान को बैंक मोड़ थाना ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने उससे काफी देर तक पूछताछ की। एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस को कई ऐसी जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर अब गिरोह से जुड़े लोगों और उनके संभावित ठिकानों की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो बंटी से मिली जानकारी में झरिया और आसपास के इलाकों में मौजूद कुछ ठिकानों का भी उल्लेख है। इन जगहों को लेकर पुलिस को संदेह है कि यहां आपराधिक गतिविधियों से संबंधित योजनाएं तैयार की जाती रही होंगी। पुलिस टीम इन स्थानों की जांच कर रही है और संभावित साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में सामने आई सूचनाओं को तुरंत अंतिम तथ्य नहीं माना जा रहा है। पुलिस सभी जानकारियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि कर रही है। बंटी को रिमांड पर लेकर पूछताछ किए जाने के बाद प्रिंस खान के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
दस्तावेजों से विदेश जाने की तैयारी का शक
बंटी खान के पास से पुलिस को कुछ दस्तावेज मिलने की भी जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में इनसे उसके विदेश जाने की तैयारी की आशंका जताई गई है। हालांकि दस्तावेज सही हैं या उनमें किसी प्रकार की हेराफेरी की गई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस संबंधित एजेंसियों से इन कागजात की जांच कराने की प्रक्रिया में है।




