Home > Crime > मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित कृष्णा उद्यान अपार्टमेंट में एसआईआर कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में घुसकर उसे बंधक बनाने और सोने के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा (Mango Loot Case) कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिरसानगर जोन नंबर छह निवासी राकेश बहादुर उर्फ राकू, सिदगोड़ा बारीडीह बस्ती निवासी अभिषेक कुमार दास, जुगसलाई महतोपाड़ा रोड निवासी तबस्सुम खातून और मानगो डिमना रोड टीचर्स कॉलोनी निवासी समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल के रूप (Mango Loot Case) में हुई है।

प्रेस कांफ्रेंस में सिटी एसपी ने बताया कि घटना 31 अगस्त को जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित श्रीकृष्णा एलेक्स के एक फ्लैट में हुई थी। आरोपी एसआईआर कर्मी बनकर महिला के घर पहुंचे और उसे बंधक बनाने के बाद उसके पहने हुए सोने के आभूषण छीन लिए। पीड़िता लावती अम्मा के आवेदन पर मानगो थाना में 2 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी और सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-1 ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी सहयोग और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और लगातार छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 20 ग्राम लूटा हुआ सोना बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आभूषणों को गलाकर चपटा गोलाकार रूप दे दिया गया था। बरामद सोने के आधार पर पुलिस अब लूट की पूरी कड़ी और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

रेकी के बाद तैयार किया था लूट का प्लान

सिटी एसपी के अनुसार, बदमाशों ने घटना से पहले कई दिनों तक महिला की रेकी की थी। महिला को बाहर सोने की मोटी चेन पहने हुए देखने के बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी। मानगो निवासी समरेश पॉल ने सबसे पहले महिला को देखा और इसकी जानकारी राकेश बहादुर को दी। इसके बाद महिला के घर में लूट की योजना तैयार की गई।

बदमाशों ने तय किया कि एसआईआर कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में प्रवेश किया जाएगा। महिला होने का फायदा उठाने और शक कम करने के लिए तबस्सुम खातून को भी साजिश में शामिल किया गया। इसके बाद योजना के तहत आरोपी महिला के फ्लैट में पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार, राकेश बहादुर उर्फ राकू का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बागबेड़ा और जुगसलाई थानों में लूट, डकैती की तैयारी, अवैध हथियार और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं। समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल के खिलाफ परसुडीह थाना में लूट का मामला दर्ज रहा है। अभिषेक कुमार दास के खिलाफ भी सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज है।

इसे भी पढ़ें – धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों, लूट के सामान के निपटारे और पूरी साजिश से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

You may also like
Jharkhand Crime: सोना महंगा हुआ तो बढ़ी जेवरात पर बदमाशों की नजर, जमशेदपुर से बोकारो-नीमडीह तक चेन छिनतई ने बढ़ाई चिंता+ VDO
ग्रिल तोड़कर अधिवक्ता के घर घुसे चोर, 17 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार+VDO
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत

Leave a Reply