Home > Jamshedpur > Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन जन शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा शुरू करने जा रहा है। उपायुक्त राजीव रंजन 15 सितंबर को समाहरणालय में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान नागरिकों के लिए WhatsApp नंबर भी जारी किया जाएगा।

‘अबुआ मित्र’ के जरिए लोग अपने मोबाइल फोन से घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। चैटबोट में नागरिक अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर शिकायत से संबंधित जरूरी जानकारी और दस्तावेज भी उपलब्ध करा सकेंगे।

WhatsApp के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन की जन सहायता JSR पोर्टल व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। शिकायत दर्ज होने के बाद उसका विवरण पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसे संबंधित विभाग, कार्यालय या सक्षम प्राधिकरण के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:SIT की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 25 बाइक-स्कूटी बरामद+VDO

शिकायतों की निगरानी, फॉलोअप और निवारण की प्रक्रिया भी पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी। शिकायत की स्थिति की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए अलग-अलग चरणों में दी जाएगी। इससे नागरिकों को अपनी शिकायत की प्रगति जानने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह सेवा खासकर ग्रामीण, दूर-दराज और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। WhatsApp की आसान पहुंच और जन सहायता पोर्टल की शिकायत प्रबंधन व्यवस्था को जोड़कर प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम करने का प्रयास किया गया है।

शिकायत निवारण की प्रक्रिया

अबुआ मित्र → WhatsApp → जन सहायता JSR पोर्टल → संबंधित विभाग → आवश्यक कार्रवाई → SMS के जरिए स्थिति की जानकारी → शिकायत का निवारण

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply