Home > Business > एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Jamshedpur News: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में तीन डिजिटल पहल लॉन्च, गांव-कस्बों के ग्राहकों को भी मिलेगा फायदा

Jamshedpur : अब एटीएम से मिनटों में रुपे डेबिट, क्रेडिट और एनसीएमसी कार्ड जारी किए जा सकेंगे। इसके साथ ही मर्चेंट के लिए यूपीआई क्यूआर तैयार करने, चेक जमा करने, खाता खोलने और लोन के लिए आवेदन करने की सुविधा भी (Jamshedpur ATM News ) मिलेगी। फाइनेंशियल सर्विसेज डिपार्टमेंट के सचिव संजय लोहिया ने बुधवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में तीन डिजिटल पहल लॉन्च (Jamshedpur ATM News) की।

इन पहलों के तहत ओपन सोर्स एंड्रॉयड एटीएम के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं को आसान बनाने पर जोर दिया गया है। इससे ग्राहकों को कार्ड बनवाने और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्यों के लिए शाखाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

यूपीआई से इस्तेमाल कर सकेंगे स्वीकृत क्रेडिट लिमिट

केसीसी और पीएमएमवाई के पात्र लाभार्थी स्वीकृत क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल यूपीआई क्रेडिट लाइन के जरिये कर सकेंगे। इससे जरूरत के समय डिजिटल माध्यम से क्रेडिट का उपयोग करना आसान होगा।

वहीं, एईपीएस के थर्ड पार्टी कैश डिपॉजिट फीचर के माध्यम से ई-केवाईसी करा चुके ग्राहक आधार बायोमेट्रिक के जरिए परिवार या परिचित के बैंक खाते में नकद जमा कर सकेंगे।

सरकार का मानना है कि इन सुविधाओं से ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाकर वित्तीय समावेशन को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply