Jamshedpur (Jharkhand) : जन्माष्टमी पर्व को लेकर जमशेदपुर में शुक्रवार, 4 सितंबर को यातायात व्यवस्था में बदलाव (Jamshedpur Janmashtami No Entry) किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्व के दौरान सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का फैसला किया है।
डीसी राजीव रंजन, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब और डीएसपी ट्रैफिक ने गुरुवार को संयुक्त आदेश जारी कर नो एंट्री (Jamshedpur Janmashtami No Entry) लागू करने का निर्देश दिया। आदेश के मुताबिक 4 सितंबर को सुबह 4 बजे से रात 2 बजे तक शहर में भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इसे भी पढ़ें – जयराम महतो के सपोर्ट में आए जमशेदपुर के पूर्व सांसद, बोले- विधायक के पीछे पड़ गई है पुलिस, सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में
हालांकि, यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को भी आवागमन की अनुमति रहेगी। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और पर्व के दौरान पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।




