Home > Business > देवघर में इंटीरियो बाय गोदरेज का पहला एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू, झारखंड में 8 और आउटलेट खोलने की तैयारी

देवघर में इंटीरियो बाय गोदरेज का पहला एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू, झारखंड में 8 और आउटलेट खोलने की तैयारी

Deoghar : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के फर्नीचर ब्रांड इंटीरियो बाय गोदरेज ने देवघर में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर (Deoghar News)शुरू किया है। बैजनाथपुर में करीब 4,000 वर्ग फुट क्षेत्र में शुरू किए गए इस स्टोर के साथ कंपनी ने झारखंड में अपनी रिटेल पहुंच को और विस्तार दिया है।

नए स्टोर में ग्राहकों को लिविंग रूम, बेडरूम, डाइनिंग, होम स्टोरेज, मैट्रेस और ऑफिस फर्नीचर की अलग-अलग रेंज (Deoghar News) उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि स्टोर को ऐसी जगह पर स्थापित किया गया है, जहां देवघर शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों के ग्राहक भी आसानी से पहुंच सकें।

झारखंड में 8 और आउटलेट खोलने की योजना

इंटीरियो बाय गोदरेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ कंज्यूमर बिजनेस डॉ. देव नारायण सरकार ने कहा कि देवघर में स्टोर की शुरुआत उभरते बाजारों में कंपनी की पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को उनके घर और ऑफिस के लिए गुणवत्तापूर्ण फर्नीचर समाधान उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि देवघर में रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के साथ बुनियादी ढांचे का भी विकास हो रहा है। इससे आने वाले समय में क्षेत्र में ब्रांडेड फर्नीचर की मांग बढ़ने की संभावना है।

कंपनी को उम्मीद है कि देवघर का नया स्टोर चालू वित्त वर्ष में करीब 70 लाख रुपये का कारोबार करेगा। इसके अलावा FY27 के अंत तक झारखंड में 8 और आउटलेट खोलने की योजना बनाई गई है।

झारखंड से 25 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य

कंपनी ने अगले तीन वर्षों में झारखंड के कारोबार में 20 प्रतिशत CAGR हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही झारखंड से करीब 25 करोड़ रुपये और पूर्वी क्षेत्र से 450 करोड़ रुपये के राजस्व तक पहुंचने की उम्मीद है।

घर और ऑफिस के लिए फर्नीचर की पूरी रेंज

देवघर के नए एक्सक्लूसिव स्टोर में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे घर और ऑफिस से जुड़े फर्नीचर की कई रेंज देखने और खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी ने अलग-अलग जरूरतों, पसंद, स्टाइल और जगह को ध्यान में रखते हुए उत्पादों को स्टोर में शामिल किया है।

ग्राहकों को फर्नीचर का चयन करने में विशेषज्ञों की मदद भी मिलेगी। स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए विशेष इनॉगरल ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत खरीदारी पर अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: सरयू राय ने पूछा- शिक्षा पर खर्च हो रहे पैसे का मिल रहा है परिणाम? 6 सितंबर के सेमिनार में उठेंगे कई बड़े सवाल

देवघर में नए स्टोर की शुरुआत के साथ इंटीरियो बाय गोदरेज ने झारखंड के तेजी से बढ़ते फर्नीचर बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ में रक्षा सूत्र का अनूठा पल, अधिवक्ता दीपा सिंह ने पांचवीं बार अक्षय कुमार झा को बांधी राखी
टेल्को में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद
निखार सबलोक हत्याकांड: पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती
Adityapur News: फ्लैट से गिरकर 18 वर्षीय किशोरी की मौत, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Leave a Reply