Jamshedpur : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी जल्द ही इस्पात नगरी जमशेदपुर पहुंचने वाली हैं। वह 23 अगस्त को होटल विवांता में ग्लोबल अवार्ड द्वारा आयोजित आइकॉनिक बिजनेस अवार्ड्स 2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
ग्लोबल अवार्ड की ओर से आयोजित इस समारोह का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, व्यवसायियों, स्टार्टअप फाउंडर्स और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना है। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में झारखंड समेत विभिन्न राज्यों और जिलों से कई नामी उद्योगपति, कारोबारी, स्टार्टअप फाउंडर्स और गणमान्य लोग शामिल होंगे।
ग्लोबल अवार्ड के आधिकारिक बयान में कहा गया कि 23 अगस्त को होने वाले आइकॉनिक बिजनेस अवार्ड्स 2026 समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की मौजूदगी स्थानीय बिजनेस समुदाय के लिए प्रेरणादायक होगी। समारोह में चयनित सम्मानित व्यक्तियों को हुमा कुरैशी के हाथों स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल अवार्ड प्राप्त करने वाले लोगों के लिए होगा। ग्लोबल अवार्ड का उद्देश्य इस मंच के माध्यम से जमशेदपुर और झारखंड के व्यापारिक कौशल को नई पहचान दिलाना तथा युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। वहीं, समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का स्वागत झारखंडी रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – मानगो सड़क हादसे में घायल कपाली के युवक की रिम्स में मौत, ट्रक चालक के खिलाफ FIR
गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ग्लोबल अवार्ड के अमित कुमार वर्मा, हर्ष सिंह राजपूत, कशिश कुमारी, द्विअर्थी वैध, आशा सिंह और आरफीन अशरफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




