Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Jamshedpur : जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का शनिवार, 25 जुलाई 2026 की सुबह उनके सरजामदा स्थित आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लगभग 62 वर्ष के थे और वर्ष 1998 से जमशेदपुर जिला बार संघ में नियमित रूप से अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर है।

वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम

वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम (फाइल फोटो)

उनके निधन पर अधिवक्ताओं की एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसका संचालन अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने किया। बैठक की शुरुआत दिवंगत अधिवक्ता भीम हेंब्रम को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके निधन को विधि जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

बैठक में अधिवक्ताओं ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों के समक्ष अधिवक्ता कल्याण कोष, स्वास्थ्य बीमा योजना, सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई। साथ ही बार काउंसिल की पूर्ण समिति का जल्द गठन कर अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कार्यों को गति देने का आग्रह किया गया।

जल्द गठित होगी पूर्ण समिति

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूर्ण समिति का गठन कर अधिवक्ता कल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एवं झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने भी इस मांग का समर्थन किया।

बैठक में अधिवक्ता गुलरेज अख्तर, दिनेश कुमार पांडे, रंजीत कुमार पांडे, सिद्धार्थ शंकर दुबे, अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, राजू कुमार सिंह, जन्मेजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, बसंत कुमार मिश्रा, कुलविंदर कुमार, एन.के. सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें – डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल

जिला बार संघ की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम को श्रद्धांजलि स्वरूप सोमवार, 27 जुलाई 2026 को सभी अधिवक्ता द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखेंगे।

You may also like
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

Leave a Reply