Home > Crime > जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश

Jamshedpur (Kharkhand) : शहर में ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान कथित तौर पर रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस (Jamshedpur Police Man Suspended) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ललन सिंह, आरक्षी प्रकाश कुमार और आरक्षी पंकज कुमार (Jamshedpur Police Man Suspended) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर के गोपाल मैदान के समीप गुरुवार को ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक युवक को रोककर जांच की गई। आरोप है कि कार्रवाई से बचाने के नाम पर उससे रुपये की मांग की गई। बताया जा रहा है कि कैमरे से बचने की कोशिश के बावजूद पूरी घटना किसी अन्य व्यक्ति के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने इसे गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी नीरज से तत्काल रिपोर्ट मांगी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए।

इसे भी पढ़ें – जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, तड़ीपार अपराधी खुर्शीद उर्फ भाकुड़ समेत 10 गिरफ्तार, हथियार बरामद+VDO

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply