Home > Crime > जमशेदपुर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई: 39 लाख की नकली सिगरेट जब्त, चेन स्नैचिंग का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार+VDO

जमशेदपुर पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई: 39 लाख की नकली सिगरेट जब्त, चेन स्नैचिंग का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर पुलिस ने अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता (Jamshedpur Crime) हासिल की। एक ओर मानगो थाना पुलिस ने करीब 39 लाख रुपये मूल्य की नकली सिगरेट की खेप जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं टेल्को थाना पुलिस ने महिला से चेन छिनतई की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार (Jamshedpur Crime ) कर लिया।

पुलिस के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-1 ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित टीम ने मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर-17 स्थित केरला पब्लिक स्कूल के पीछे ग्राहक बनकर जाल बिछाया। इसी दौरान स्कूटी से नकली सिगरेट की सप्लाई करने पहुंचे दो युवकों को दबोच लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 500 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट और एक स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि कपाली के इस्लामनगर स्थित गोदाम से नकली सिगरेट लाकर शहर के विभिन्न दुकानदारों तक पहुंचाई जाती थी।

इसके बाद पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी की, जहां 19 प्लास्टिक के बोरों में रखे 45,600 पैकेट नकली सिगरेट बरामद किए गए। जब्त सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उवैद अंसारी और एहतेशाम शमीम के रूप में हुई है। वहीं गोदाम संचालक वली आजम, शहनवाज दानिश और एस.के. परवेज फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में मानगो थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टेल्को में चेन स्नैचर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime

Telco Chain Snatcher

इधर, टेल्को थाना पुलिस ने 7 जुलाई को घड़ी पार्क के पास महिला से हुई चेन छिनतई की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। विशेष छापेमारी अभियान के दौरान हुडको टेस्टिंग यार्ड के पास पुलिस को देखकर भाग रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंदपुर निवासी 25 वर्षीय विक्रम हो के रूप में हुई। उसके पास से छीनी गई सोने जैसी चेन के दो टुकड़े और चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई। पूछताछ में विक्रम हो ने अपने साथी रोहित उर्फ रोहन उर्फ चिंडी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई बाइक उसी दिन सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह इलाके से चोरी की गई थी।

इसे भी पढ़ें – अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला

पुलिस ने विक्रम हो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार विक्रम हो के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में चोरी, चेन छिनतई और अन्य आपराधिक मामलों के करीब 10 मामले पहले से दर्ज हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply