Home > Crime > जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: डीडी बार मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए, पुलिस ने साजिश के सबूत होने का किया दावा+VDO

जमशेदपुर डीडी बार हत्याकांड: डीडी बार मालिक भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए, पुलिस ने साजिश के सबूत होने का किया दावा+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर 27 जून की रात हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बार मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज (Jamshedpur DD Bar Murder) दिया। जेल भेजने से पहले पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया और आरोपियों को मीडिया के सामने पेश‌ (Jamshedpur DD Bar Murder) किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहलदा थाना क्षेत्र के सिजुकोला गांव निवासी सुदर्शन मंडल उर्फ लालटू तथा दालसोरा निवासी राजेश मंडल शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि घटना की रात दोनों आरोपी घटनास्थल पर मौजूद थे।

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुलझाया मामला

Jamshedpur DD Bar Murder

डीडी बार का मालिक हिमांशु हत्याकांड का नामजद भाजपा नेता आरोपी नीरज सिंह

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि 27 जून की रात करीब 11:30 बजे डीडी बार के बाहर हिमांशु सिंह और उनके साथी प्रत्यूष सिंह पर चापड़ से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद बार मालिक नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास एक होटल से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया। वहीं ओडिशा के रायरंगपुर से सुदर्शन मंडल और राजेश मंडल को गिरफ्तार किया गया।

नीरज सिंह के खिलाफ पहले से दर्ज है मामला

एसएसपी ने बताया कि नीरज सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2022 में कदमा थाना में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस का कहना है कि हिमांशु हत्याकांड में नीरज सिंह के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। इन्हीं के आधार पर अदालत से गिरफ्तारी वारंट लेने के बाद राजस्थान से उनकी गिरफ्तारी की गई।

कॉल डिटेल में मुख्य आरोपी से संपर्क का दावा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले नीरज सिंह ने सोनारी निवासी राहुल दुबे को फोन किया था। वहीं कॉल डिटेल रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि उनका संपर्क मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा से भी था। पुलिस इन तथ्यों को हत्या की साजिश से जोड़कर जांच कर रही है।

मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने किया सरेंडर

इस मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur DD Bar Murder : मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस लेगी रिमांड; अब तक 9 आरोपी पकड़े गए, हथियार और बाइक बरामद

अधिवक्ता ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

नीरज सिंह के अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि ट्रांजिट रिमांड के बावजूद पुलिस ने उन्हें निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना अपनी कस्टडी में रखा। उनका कहना है कि 7 जुलाई को जमशेदपुर लाए जाने के बाद उसी दिन अदालत में पेश किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि नीरज सिंह की पत्नी को उनसे मिलने नहीं दिया गया। इस संबंध में अदालत में पुलिस के खिलाफ आवेदन भी दायर किया गया है।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply