Home > Crime > साकची बाजार से लापता बच्ची पुरुलिया से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिवार को सौंपा

साकची बाजार से लापता बच्ची पुरुलिया से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिवार को सौंपा

Jamshedpur (Jharkhand) : साकची बाजार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई बच्ची आफरीन खातून को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से सकुशल बरामद (Sakchi Missing Girl) कर लिया है। बच्ची के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि 26 मई को आफरीन खातून अपने माता-पिता के साथ बकरीद की खरीदारी के लिए साकची बाजार आई थी। बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण उसका हाथ माता-पिता से छूट गया और वह अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद बच्ची (Sakchi Missing Girl) का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए साकची थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने बाजार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान फुटेज में एक नकाबपोश महिला बच्ची को अपने साथ ले जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया।

जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि बच्ची को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया ले जाया गया है। इसके बाद साकची थाना के सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में एक टीम पुरुलिया पहुंची और वहां से आफरीन खातून को सुरक्षित बरामद कर लिया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि एक निःसंतान दंपति बच्ची को अपने साथ ले गया था। बताया जा रहा है कि संतान नहीं होने के कारण वे बच्ची को अपने पास रखकर उसका पालन-पोषण करना चाहते थे। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें – टाटानगर स्टेशन पर शव रखकर धरने पर बैठे आशीष माझी के परिजन, मुआवजा और नौकरी की मांग पर पुलिस से धक्का-मुक्की+VDO

मंगलवार को बच्ची को जमशेदपुर लाकर साकची थाना में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची के सकुशल मिलने से परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत व्यक्त की है।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply