Home > Crime > चाईबासा में दुष्कर्म का आरोपी सरायकेला नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी समीर सस्पेंड, चल रहा है फरार

चाईबासा में दुष्कर्म का आरोपी सरायकेला नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी समीर सस्पेंड, चल रहा है फरार

Seraikela (Jharkhand) : सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा को सस्पेंड कर (Seraikela Officer Suspended) दिया गया है। समीर बोदरा के खिलाफ चाईबासा के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। समीर बोदरा एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे हैं। कोर्ट से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ है।

वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कई बार उनके घर और कार्यालय में उनकी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिले। बताया जा रहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी के निलंबन की कार्रवाई सरायकेला खरसावां के डीसी की रिपोर्ट के आधार पर हुई है। चाईबासा की सदर महिला थाना पुलिस ने उपायुक्त को रिपोर्ट भेज कर समीर बोदरा के खिलाफ कार्रवाई (Seraikela Officer Suspended) की सिफारिश की थी।

इसी के बाद डीसी ने सरकार को रिपोर्ट भेजी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा के खिलाफ 28 फरवरी को चाईबासा के महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद से समीर बोदरा फरार चल रहे हैं। वह अपने ऑफिस भी नहीं आ रहे हैं। कोर्ट की तरफ से गैर जमानती वारंट भी जारी है। सरकार ने इसे एक लोक सेवक के लिए गंभीर और अनुचित आचरण मानते हुए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही मामले की प्रशासनिक जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

निलंबन की अवधि के दौरान समीर बोदरा को सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त कार्यालय में संबद्ध किया गया है। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद सरायकेला-खरसावां जिले के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि समीर बोदरा पर लगातार दबाव बन रहा है और उन्हें अब कोर्ट में पेश होना ही पड़ेगा।

गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी की रहने वाली एक महिला ने सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई चल रही है।

इसे भी पढ़ें – एसबीआई एटीएम में कार्ड फंसा कर 47,800 रुपये की ठगी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply