Home > Crime > जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस रिश्वत कांड: दो एएसआई निलंबित, जांच में आरोप सही पाए गए

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस रिश्वत कांड: दो एएसआई निलंबित, जांच में आरोप सही पाए गए

Jamshedpur (Jharkhand ) : जमशेदपुर (झारखंड) में ट्रैफिक पुलिस पर लगे रिश्वत के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई (Jamshedpur ASI Suspended) की है। दो अलग-अलग मामलों में ट्रैफिक पुलिस के दो एएसआई को निलंबित (Jamshedpur ASI Suspended ) कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक मामले में एएसआई शिव शंकर पासवान पर आरोप था कि उन्होंने साकची थाना गेट के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार से प्रदूषण प्रमाण पत्र के नाम पर ₹1000 की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने के बाद मामला जांच में लिया गया।

दूसरे मामले में एएसआई जयकुमार दास पर आरोप लगा कि उन्होंने टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग पॉइंट पर पोटका के एक शिक्षक को रोका और कागजात सही होने के बावजूद ₹10,000 की मांग की। शिक्षक की शिकायत पोटका विधायक संजीव सरदार तक पहुंची, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।

एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी ट्रैफिक नीरज ने दोनों मामलों की जांच की। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद दोनों एएसआई को निलंबित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें – बकरीद को लेकर 28 मई को जमशेदपुर में नो एंट्री, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

यह कार्रवाई ट्रैफिक व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए की गई है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply