Home > Jamshedpur > आजादी के 80 साल बाद डुमरिया के खैरबनी और बाकड़ाकोचा गांव में पहुंचेगी बिजली, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास+VDO

आजादी के 80 साल बाद डुमरिया के खैरबनी और बाकड़ाकोचा गांव में पहुंचेगी बिजली, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास+VDO

Jamshedpur (Jharkhand ) : पूर्वी सिंहभूम के पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के सुदूरवर्ती खैरबनी गांव के बानागोड़ा और पलाशबनी पंचायत के बाकड़ाकोचा गांव के राहड़गोड़ा टोला में पहली बार बिजली (Dumaria Electricity) पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास (Dumaria Electricity) किया। इस योजना के तहत वर्षों से अंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों को अब बिजली जैसी बुनियादी सुविधा मिलने जा रही है।

झारखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना’ और एमयूजेआई के तहत ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल इलाकों में मुफ्त विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में इन गांवों में खंभे, तार और ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। आजादी के करीब 80 वर्षों बाद इन गांवों में पहली बार बिजली पहुंचने की खबर से ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दोनों गांवों में ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार का गाजे-बाजे और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय तक यह क्षेत्र विकास से उपेक्षित रहा, लेकिन अब पहली बार सरकार की योजनाओं का लाभ यहां तक पहुंच रहा है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिजली पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी। अब अंधेरे की समस्या दूर होगी और लोगों का जीवन आसान बनेगा।

इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य अंतिम गांव तक विकास पहुंचाना है और सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से कोई भी गांव वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द काम पूरा करने का निर्देश भी दिया।

इसे भी पढ़ें – भारत में हैं 275 टाइप के सांप, 15 प्रतिशत ही जहरीले, सिनी में रेल कर्मियों को सर्पदंश निवारण व बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भगत बास्के, भगत हांसदा, अर्जून मुर्मू, उदय मुर्मू, दांदु राम मार्डी, रामदास हेंब्रम, मुखिया हेंब्रम, राम सोरेन, सालखू मुर्मू, दासमात मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply