Home > Crime > जुगसलाई बाजार में कारोबारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे यूनिक कलेक्शन के मालिक+ VDO

जुगसलाई बाजार में कारोबारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे यूनिक कलेक्शन के मालिक+ VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के जुगसलाई बाजार में शुक्रवार शाम चार बजे दिनदहाड़े फायरिंग (Jugsalai Firing) की घटना से सनसनी फैल गई। घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले कारोबारी इलाके में स्थित यूनिक कलेक्शन शोरूम में हुई, जहां बदमाशों ने दुकान में घुसकर कारोबारी दिनेश कुमार केडिया पर गोली (Jugsalai Firing) चला दी। हालांकि, कारोबारी इस हमले में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि गोली उनके कान के पास से गुजर गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब चार बजे लाल रंग की कार से पहुंचे अपराधी सीधे दुकान के अंदर घुसे और दिनेश कुमार केडिया को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पिस्तौल देखकर कारोबारी नीचे झुक गए, जिससे उनकी जान बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सिटी एसपी भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में रंगदारी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें –कोल्हान विश्वविद्यालय में बड़े बदलाव की शुरुआत, 12 निदेशकों की नियुक्ति पर उठे सवाल

जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित यह इलाका शहर का प्रमुख कारोबारी केंद्र माना जाता है। ऐसे व्यस्त बाजार में हुई फायरिंग की घटना ने व्यापारियों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी आधिकारिक तौर पर कहने से बच रही है, लेकिन अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply